Home विदेश तानाशाह किम ने रूस-यूक्रेन युद्ध में मॉस्को का किया समर्थन, राष्ट्रपति पुतिन ने जताया आभार
Full-Size Image Full-size image

तानाशाह किम ने रूस-यूक्रेन युद्ध में मॉस्को का किया समर्थन, राष्ट्रपति पुतिन ने जताया आभार

by

रूस के सुदूर पूर्वी क्षेत्र सखा में कुछ घंटे रुकने के बाद राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन मंगलवार को उत्तर कोरिया पहुंचे। बता दें, यह 24 सालों में किसी रूसी नेता द्वारा कोरिया की पहली यात्रा है। प्योंगयांग की यात्रा पर पुतिन ने यूक्रेन में मॉस्को के युद्ध का दृढ़ता से समर्थन करने के लिए उत्तर कोरिया की प्रशंसा की और साथ ही व्यापार और सुरक्षा प्रणाली बनाने का वादा किया जो पश्चिम द्वारा नियंत्रित नहीं हैं। एक रिपोर्ट के अनुसार, रूसी राष्ट्रपति पुतिन ने कहा कि मॉस्को और प्योंगयांग अपने संबंधों को मजबूत करने के लिए एक समझौते पर हस्ताक्षर करेंगे। उत्तर कोरिया के तानाशाह किम जोंग उन शिखर सम्मेलन में पुतिन के साथ शामिल हुए। इस दौरान दिए बयान में उन ने यूक्रेन में चल रहे युद्ध में मॉस्को का समर्थन किया और मदद का संकल्प लिया। 

You may also like